मुजफ्फरपुर : दुर्गा पूजा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार

मुजफ्फरपुर : दुर्गा पूजा में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए तैयारी चल रही है। इसके तहत शहर के प्रमुख आठ मार्गों पर वनवे का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसके अलावा कई अन्य बदलाव भी किए गए है। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस के द्वारा प्लान को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद इसका पालन कराया जाएगा।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल के कारण बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है।

इसके अलावा निजी स्कूल के संचालकों से शहर में बड़े वाहनों के बजाय छोटी गाड़ियों के परिचालन का अनुरोध किया जाएगा।बताया जाता है कि छोटी कल्याणी से कल्याणी, कल्याणी से हरिसभ, कल्याणी से जवाहरलाल रोड, माड़ी ओवरब्रिज चौक से सरकारी बस स्टैंड, बस स्टैंड से डीएम मोड़, महेश बाबू चौक से इमलीचट्टी, जूरन छपरा से महेश बाबू चौक, पंकज मार्केट से जीडी मदर स्कूल की ओर इन जगहों पर वनवे का प्रस्ताव तैयार किया गया है।ट्रैफिक थानेदार सुनील कुमार ने सभी जवानों को एक-पोस्ट से दूसरे पोस्ट पर बदलते हुए ड्यूटी लगा दी। वहीं हिदायत दी गई है हेलमेट पहनकर वे ड्यूटी करेंगे।किसी भी पोस्ट के बाद ऑटो व बाइक को नहीं लगने देंगे। नो इंट्री, वन-वे और नो-पार्किंग का सख्ती पालन कराएंगे। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.