मुजफ्फरपुर : कोरोना का टीका लेने में बुजुर्ग आगे, अब तक 56.2 फीसदी वैक्सीनेशन

मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने 56.2 फीसदी लोगों को कोरोना टीका का पहला डोज लगाया गया है। जबकि 22.1 फीसदी लोगों ने ही दोनों डोज लिया है।बताया जाता है कि विभाग ने लक्ष्य हासिल करने के लिए शहर से लेकर गांव तक अभियान और महाअभियान चलाकर टीकाकरण किया गया, लेकिन अभी भी 43.8 फीसदी लोगों को टीका नहीं लगा है।अभी जिले में 20 लाख 69 हजार 913 लोगों को टीका का पहला जबकि 4 लाख 34 हजार 759 को दूसरा डोज दिया गया है।

 

अगर 18 से 44 आयु वर्ग की बात करें, तो 22 लाख 89 हजार 714 को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

इसमें 11 लाख 75 हजार 790 को पहला व एक लाख 73 हजार 607 को दूसरा डोज लगाया गया है। इसके साथ ही वयस्कों में शामिल 45 से 60 वर्ष तक के 12 लाख 12 हजार 924 को टीका लगाना है।

इनमें 7 लाख 36 हजार 320 को पहला और 2 लाख 16 हजार 223 को दूसरा डोज लगा है। जबकि 60 साल से ऊपर के 4 लाख 69 हजार 574 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसमें तीन लाख 26 हजार 804 को पहला और एक लाख दो 98 को दूसरा डोज लगाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा का कहना है कि जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था और एक अक्टूबर तक स्वास्थ्य विभाग ने 25 लाख 56 हजार 644 लोगों का टीकाकरण कर दिया है। इसमें दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या महज 4 लाख 73 हजार 67 ही है, जबकि पहली खुराक लेने वालों में 20 लाख 47 हजार 54 लाभार्थी शामिल है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.