मुजफ्फरपुर : कोरोना से प्रभावित बच्चों निजी स्कूलों से मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर : कोरोना काल में अपने माता-पिता या अभिभावक को खोने वाले निजी स्कूलों के बच्चों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों से मांगी है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सरकार ने कोरोना से प्रभावित बच्चों का वर्तमान सत्र का फीस माफ करने का निर्देश दिया है।डीइओ ने सीबीएसइ व आइसीएसइ से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल को पत्र भेजकर कहा है कि आदेश का अनुपालन करते हुए 10 अक्टूबर तक रिपोर्ट दें।

 

सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2020 के बाद माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खोने वाले बच्चों को चिन्हित करते हुए आर्थिक सहायता व शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में आदेश दिया था।

 

निदेशक समाज कल्याण ने डीइओ को पत्र भेजा था। इसमें कहा गया है कि माता-पिता या दोनों की मौत के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे बच्चों को चिन्हित करते हुए वर्तमान सत्र का शुल्क माफ किया जाए। इसकी हार्ड कॉपी डीपीओ एसएसए को उपलब्ध कराने के साथ ही मेल पर डीइओ को भी रिपोर्ट भेजनी है। सौजन्य : प्रभात खबर

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.