मुजफ्फरपुर : बुजुर्गो और नौजवानों को चपेट में ले रहा वायरल बुखार

मुजफ्फरपुर। बच्चों में वायरल बुखार का प्रकोप कम होने के बाद अब बुजुर्गों और नौजवानों को वायरल बुखार अपनी चपेट में ले रहा है।

 

पीएचसी, एसकेएमसीएच और जिले के सदर अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे है। यहीं नहीं निजी अस्पतालों में भी वायरल बुखार के अधिक मरीज पहुंच रहे है।

 

सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से भीड़ रही। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खड़े अधिकांश ग्रामीण बुखार से पीड़ित थे। डॉ.एसके पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 वायरल बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे है। गांवों में स्थिति खराब है।

 

लैब टेक्नीशियन ने बताया कि यहां पर रोज 50 से 70 व्यक्तियों की बुखार से संबंधित खून की जांच हो रही है।

 

ओपीडी में 320 नए मरीजों के पर्चे बनाए गए रोज नए-पुराने मरीजों को मिलाकर 600 से अधिक का इलाज हो रहा है।

 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.एनके चौधरी का कहना है कि बढ़ते वायरल बुखार के मद्देनजर डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है।

 

सभी को अलर्ट रहने को कहा गया है। सभी जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध करायी जा रही है। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रह रहे है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.