मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर मन का होगा सौंदर्यीकरण, एजेंसी का हुआ चयन

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के लिए गुजरात की एजेंसी का चयन किया गया है। इस पर 177 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

 

सिक्योरिटी राशि जमा करने के बाद एजेंसी व स्मार्ट सिटी कंपनी के बीच एग्रीमेंट की प्रक्रिया होगी। फिर वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद अगले दो सालों के अंदर काम को पूरा करना होगा।

 

स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग से मंजूरी मिलने के बाद नगर आयुक्त सह एमडी विवेक रंजन मैत्रेय ने एजेंसी के चयन का पत्र जारी कर दिया है। वहीं सिकंदरपुर मन का सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो जाने के बाद शहरवासी के लिए दो सालों के अंदर उत्तर बिहार का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बनकर तैयार हो जाएगा। आकर्षक लाइटिंग के बीच नौका विहार एवं पानी में तैरता रेस्तरां के साथ मन के चारों तरफ सुंदर पार्क का निर्माण होगा। पैदल चलने वालों के लिए तीन मीटर का पाथ-वे व पांच मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बनेगा।

 

यानी कुल आठ मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक व पाथ-वे होगा। साथ ही वोट क्लब, कम्युनिटी क्लब एवं ओपन एयर थियेटर भी होगा। विवाह भवन, वॉक-वे और सड़क का निर्माण होगा। इतना ही नहीं मन के आसपास व्यावसायिक हब बनाने के लिए तीन जगह कार व बाइक पार्किंग का प्वाइंट होगा , जिसमें करीब ढाई सौ कार व 100 बाइक की पार्किंग आसानी से हो सकेगी।

 

प्रदूषण मुक्त होगा एरिया, धोबी घाट को मिलेगी पहचान
सिकंदर मन के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट एक ही होंगे, लेकिन सिकंदरपुर मन को चार अलग-अलग भागों में बांट सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। करबला-सिकंदरपुर स्टेडियम रोड धोबी घाट का भी कायाकल्प होगा।

 

धोबी घाट को नयी पहचान मिलेगी। इसके अलावा मन के चारों ओर की हवा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जगह-जगह पीपल, नीम, बरगद, कदम्ब, गुल्लड़, अमलतास, गुलमोहर, अशोक, नींबू आदि के पेड़ लगाए जाएंगे।

 

एमडी सह नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का कहना है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में एजेंसी के चयन की मंजूरी मिल गई है। अगले एक माह के अंदर एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू कराया जाएगा सिकंदरपुर मन का सौंदर्यीकरण का काम कराना स्मार्ट सिटी का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होगा। स्मार्ट सिटी का जो डेवलपमेंट एरिया है, उसमें सिकंदरपुर मन को ही केंद्र बिंदु में रख शामिल किया गया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.