मुजफ्फरपुर : कंप्यूटर जानकार शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

मुजफ्फरपुर : अगले साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कराई जाने वाली मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा के लिए कंप्यूटर के जानकार शिक्षकों की तलाश में विभाग उलझा हुआ है।

30 सितंबर तक सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ही बीइओ से सूची मांगी गई थी।

 

लेकिन दर्जनभर विद्यालयों ने ही कंप्यूटर के जानकार शिक्षक और कर्मचारियों की सूची डीइओ कार्यालय को उपलब्ध कराई है।

डीइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों व बीइओ को जल्द सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा और मूल्यांकन केंद्रों पर विभाग की ओर से कंप्यूटर और एंड्रॉयड फोन के जानकार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

 

जिला स्तर से इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों के लिए करीब डेढ़ सौ और मूल्यांकन केंद्रों के लिए करीब 100 शिक्षकों की जरूरत है।

 

इसको लेकर विभाग ने सभी से करीब तीन सौ शिक्षकों का बैकअप तैयार करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी के छुट्टी जाने या इमरजेंसी में किसी तरह की दिक्कत न हो। पिछले महीने डीइओ ने सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों से ऐसे शिक्षकों का नाम मांगा था, जो कंप्यूटर और एंड्रॉएड फोन की जानकारी रखते हो।

 

इसके अलावा बीइओ को पत्र भेजकर मिडिल स्कूल में भी ऐसे शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। निर्धारित अवधि के बाद भी केवल दर्जनभर स्कूलों ने ही सूची दी है। किसी भी प्रखंड से बीइओ ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई है। जिसको लेकर डीइओ ने नाराजगी व्यक्त की है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.