मुजफ्फरपुर : पीएम आवास बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित

मुजफ्फरपुर : जिले के 16 प्रखंडों में पीएम आवास योजना के तहत बजे आवास के लिए ग्रामीण विकास ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत 36 दिनों में 650 आवास का निर्माण कराना है।

 

विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया है। जिला स्तर से प्रखंड ेक लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बीडीओ पंचायतवार साप्ताहिक लक्ष्य तय करेंगे।

 

लाभुकों को समय से आवास बनाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। जो आवास नहीं बनाएगा, उनसे पैसे की वसूली होगी।

 

तिरहुत प्रमंडल में वैशाली को 276, शिवहर 339, पश्चिम चंपारण 573, पूर्वी पंचारण 565 और सीतामढ़ी में सबसे अधिक 1161 है। इस अवधि में प्रतिदिन आवास लाभुकों से संपर्क करना है।

 

ग्रामीण आवास सहायक प्रतिदिन रिपोर्ट बीडीओ को देंगे। जिला स्तर में डीडीसी इसकी समीक्षा करेंगे।

 

चालू वित्तीय वर्ष में एक लाख आवास बनाने का लक्ष्य ग्रामीण विकास विभाग ने दिया था। इसके अलावा आवास प्लस की सूची में शामिल लाभार्थियों को आवास दिलाने की प्रक्रिया चल रही है।

 

पहले लक्ष्य के अनुसार 10 हजार लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया था। जियो टैग के बाद लाभार्थियों का खाता सत्यापन किया गया और उनके खाते में आवास की पहली किस्त भेजी गई। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.