मुजफ्फरपुर : अखाड़ाघाट पुल पर चार घंटे जाम में कहराते रहे लोग, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। सोमवार को अखाड़ाघाट पुल चार घंटे तक जमा रहा। पुल पर पैदल पार करना मुश्किल हो गया। राहगीर को पुल पार करने में डेढ़ घंटे का समय लगा।

 

पुल पर सुबह दस बजे से ही जाम लगाना शुरू हो गया। देखते ही देखते ऐसा जाम लग गया कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। उमस भरी गर्मी और तपती हुई धूप में लोग पसीना से लथपथ रहे।

पुल के दोनों छोर दोपहिया,चार पहिया, ऑटो, रिक्सा, ठेला एवं साइकिल वाले राहगीरों की लंबी कतार लग गयी। सुबह 11 बजे से लेकर पौने बारह बजे दिन तक राहगीर पुल पर यूही तपती धूप में कहराते रहे। पसीने से लथपथ राहगीर पुलिस व्यवस्था को कोस रहे थे।

 

पौने बारह बजे पुल पर पुलिस जवान आया तो लाइन ठीक कराने के बाद वाहनों की खिसकना शुरू हुआ। लेकिन फिर जाम लग गया। इसके बाद पहले जीरो माईल साइड जाने वाले राहगीरों को पास कराने लगा।

 

45 मिनट के बाद शहर आने वाले राहगीरों में जाने का मौका मिला। एक घंटा जाम में फंसने के बाद लोग किसी कदर पुल पार किये। इसमें कई परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा भी जाम में फंसे थे।

 

अखाड़ाघाट निवासी राज कुमार ने बताया आज परीक्षा है। पुल पर 11 बजे से जाम में फंसे है और साढ़े बारह बजे के बाद पुल पार किये। परीक्षार्थी रूबी कुमारी सवा ग्यारह से पुल पर जाम में फंसी थी। सवा घंटा के बाद पुल पार कर सकी। वहीं भगवानपुर ओवर ब्रिज के पास लगभग आधा घंटा जाम रहा। जिससे राहगीर परेशान रहे।

 

सोमवार को दिन सड़क जाम से लोग परेशान रहे। शहरवासी जाम की समस्या से ऊब गये है। जाम के कारण आज आयोजित परीक्षा में कई विद्यार्थी परीक्षा सेंटर पर लेट से पहुंचे। वहीं कोई जरूरी काम से निकले लोग समय और जल्दबाजी में नहीं पहुंच सकते

 

एक जगह से निकले तो दूसरे जगह जाम में फंस गये। सबसे बड़ी बात यह है कि चौक पर यातायात पुलिस की मुस्तैदी रहने के बावजूद जाम लगना सवाल खड़ा करता है।


पुलिस के रहने के बावजूद चारों दिशा से आवागमन चालू रहता है। वैसी स्थिति में जाम लगना स्वभाविक है। जब तक दो साइड से ट्रैफिक नहीं रूकेगा तो मार्ग पर आवागमन कैसे होगा।

फिर तो जाम में फंसना ही होगा। ऐसी व्यवस्था शहर में सिर्फ सरैयागंज में है। जहां चार पुलिसकर्मी तैनात रहते है जो दो साइड से यातायात रोककर आवागमन कराते है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.