मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल थाना पुलिस ने मोतीपुर स्टेशन से 14 बोतल शराब लावारिस हालत में बरामद किया है।
मोतीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 के दक्षिण साइड बैठने वाले शेड में एक लावारिस बैग रखा था।
बैग को जब पुलिस ने खोला तो उसमें 14 बोतल मोटा ऑरेंज मसालेदार 750 एमएल का देसी शराब मिला।
इस संबंध में रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड दर्ज बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज किया गया।



