मुजफ्फरपुर: सघन टिकट जांच अभियान से 01 करोड़ से भी अधिक का रेल राजस्व की हुई प्राप्ति

मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों को रोका जा सके। ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा समय-समय पर उच्चस्तरीय बैठक कर निर्देश जारी करते रहे है कि बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जाए। ताकि टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। 24 सितंबर से 30 सितम्बर तक सभी मंडलों में व्यापक रूप से टिकट जांच किया गया।

 

इस दौरान बिना टिकट यात्रा के कुल 20337 मामले सामने आए। जिससे जुर्माने के रूप में 01 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान धनबाद मंडल में 5376 लोगों को बिना टिकट एवं उचित प्राधिकार के पकड़ा गया। जिनसे दंडस्वरूप लगभग 32 लाख रुपये रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ।

इसी तरह सोनपुर मंडल में 10426 लोगों से 47 लाख से अधिक रुपये, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 831 लोगों से 3.80 लाख रुपये, समस्तीपुर मंडल में 3614 लोगों से 21 लाख से अधिक की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ।

दानापुर मंडल में 27 सितम्बर से 29 सितम्बर तक 03 दिन में बिना टिकट यात्रा के कुल 333 मामले सामने। जिससे 1.22 लाख रुपये रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन में बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.