मुजफ्फरपुर। सरैया के मनिकपुर गांव के निचले इलाकों में बारिश और बाढ़ के पानी के जलजमाव के कारण अज्ञात बीमारी से कई मवेशी की मौ’त होने का मामला सामने आया है।
मामले में राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड के तकनीकी सहायक सुबोध कुमार ने बताया कि लंबे समय से अत्यधिक वर्षा व बाढ़ से हुए जलजमाव से गंध देने लगा है।

इस कारण पिछले 15 दिनों में एक दर्जन से अधिक मवेशी बी’मार रहे है। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद भी अभी तक छह पशुओं की अज्ञात बीमारी से मौत हो चुकी है।

साथ ही दर्जनों मवेशी मौ’त के करीब है। जबकि, विभाग की ओर से सारे मवेशियों का टैगिंग किया गया। लेकिन, मवेशी पालक को उसका लाभ नहीं मिल रहा है।

बताया जाता है कि सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.हेमंत कुमार राय ने बीमार जानवरों की जांच के बाद भी पांच दिन से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ।
इस कारण पशुपालकों में आक्रोश है। मामले में सुबोध ने बताया कि प्रशासन अगर समय रहते लोगों के घरों व ग्रामीण सड़कों से दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था और डीडीटी सहित अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया, तो लोगों में महामारी फैल सकती है।

डॉ.हेमंत कुमार राय ने बताया कि मामला की जानकारी होने पर पशुओं की जांच की गई थी। बहुत दिनों से जलजमाव रहने से पशु बीमार हो रहे है। पशुपालकों को बीमारी से बचाव के लिए निर्देश भी दिया था। पंचायत चुनाव को लेकर जिला से उपलब्ध टीकाकरण बाधित था। युद्धस्तर पर टीकाकरण चलाकर पशुओं का समुचित इलाज किया जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर