मुजफ्फरपुर : नगर निगम में चार एजेंसियों के माध्यम से कर्मियों की बहाली हुई है। इससे सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था दुरूस्त होगी।
इसमें सबसे अधिक ढाई सौ सफाईकर्मी, पंप ऑपरेटर और ड्राइवर की बहाली हुई है।
करीब 70 से 75 पंप ऑपरेटर की बहाली की गई है। नगर निगम ने छह सौ से अधिक कर्मियों की बहाली के लिए टेंडर निकाला था।
इसमें दर्जनभर से अधिक एजेंसियों ने इच्छा जाहिर करते हुए टेंडर डाला।
सबसे कम रेट वाली एजेंसी के आधार पर नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बाकी एजेंसियों से भी कर्मियों को उपलब्ध कराने का पत्र जारी किया।
इसमें तीन एजेंसी तैयार हो गई। इसके बाद चारों एजेंसी के साथ नगर आयुक्त ने आउटसोर्सिंग पर बहाली का करार करते हुए आवश्यक कर्मियों की बहाली की है। सौजन्य : प्रभात खबर

