मुजफ्फरपुर : शाम में सरैयागंज टावर रहा जाम

मुजफ्फरपुर। शहर में जाम लगना अब आम बात हो गयी है। कहां पर जाम लग जाएगा इसका कोई ठीक नहीं है।

 

गुरुवार से शुरू होने जा रहे नवरात्र को लेकर बाजारों में बुधवार को लोगों की अधिक भीड़ रही। इसके कारण जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई।

पुलिस कर्मियों का मानना है कि नवरात्र को लेकर बाजारों में अधिक भीड़ है। वहीं दोपहर एक बजे में कल्याणी चौक पर जाम लग गया।

 

लेकिन एक भी सिपाही नजर नहीं आया। आधे घंटे की जाम के बाद अपने आप जाम हट गया। दोपहर दो बजे जवाहर लाल रोड में बीबी कॉलेजिएट गली के पास जाम लग गया।रोड किनारे गाड़ी खड़ी करने के कारण जाम लग गया। दस मिनट के बाद जाम हट गया।

 

बुधवार की शांम पांच बजे सरैयागंज टावर चौक के पास लगने के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गई।पुलिस जाम को हटाने में व्यस्त रहा। शाम में अखाड़ाघाट पुल पर भी जाम लग गया। दोनों छोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आधे घंटे के बाद सड़क से जाम हटा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.