समस्तीपुर : शहर के खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा और कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
चिकित्सा शिविर में रोगियों को मुफ्त इलाज डॉक्टर यूएस झा ( बीडीएस), डॉक्टर कुमार सौरभ (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ अमरेंद्र पांडे (आंख कान नाक विशेषज्ञ)
डॉक्टर अनूठी प्रिया (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ आर कुमार (जेनरल फिजिसियन), डॉ आशुतोष कुमार (जेनरल फिजिसियन), डॉ आलोक कुमार (दंत चिकित्सक) ने रोगियों को जांच कर नि:शुल्क दवाई दी।
वहीं बीपी जांच, वजन जांच, पैथोलॉजी जांच और दवा वितरण में राजीव कुमार गुडडू, आलोक कुमार, रविकांत कुमार और शिवम कुमार ने सहयोग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर यूएस झा ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अमित सिंह
अध्यक्ष राहुल कुमार, नगर के प्रभारी वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार, कैप्टन कमलेश सहनी, प्रदीप साह शिवे, मनोज जयसवाल, प्रियंवर कुमार, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, सच्चिदानंद सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में सहयोग किया।