मुजफ्फरपुर : नवरात्र की पूर्व संध्या पर पूजा सामग्रियों की जमकर हुई खरीदारी

मुजफ्फरपुर। दुर्गा पूजा की दशमी 17 अक्टूबर को है। गुरुवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसमें अधिकांश घरों में और पूजा पंडालों में आयोजकों द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना की जाती है।उपवास रखने वाले भक्तों ने बुधवार को नहाय-खाय किया। गुरुवार को कलश स्थापना के बाद भक्त दस दिनों तक नवरात्र पर उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे।

 

नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में पर्व से जुड़े सामग्रियों की जमकर खरीदारी हुई। दुकानों पर सुबह से लेकर शाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस बार महंगाई का असर पूजा सामग्रियों पर पड़ा है। इसके कारण पूजा- सामग्रियों की कीमत में बीस फीसदी की तेजी आई है।

 

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक दुर्गा पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजा सामग्री से दुकान पट गया है। शहर के हरेक चौक-चौराहों पर इन समाग्रियों की फुटकर दुकानदार बिक्री कर रहे है।

इन दुकानों पर कलश, चूंदरी, नारियल और माता की तस्वीर सहित अन्य पूजा समाग्री को बिक्री के लिए रखा गया है। हालांकि, बाजारों में पूजा सामानों की कीमत निर्धारित नहीं है। जितना में ग्राहक पट जाये दुकानदार सामान को बेचने में लगे है।

 


शहर के सरैयागंज, कल्याणी चौक, धर्मशाला चौक, कलमबाग रोड, अघोरिया बाजार, कच्ची पक्की, छाता चौक, माड़ीपुर, भगवानपुर, बैरिया, लक्ष्मी चौक, मिठनपुरा, जेल चौक, जीरो माईल, अखाड़ाघाट, बालूघाट आदि इलाकों में फुटपाथी दुकानें खुली हुई है। जहां पर्व में काम आने वाली वस्तुओं की बिक्री जमकर हो रही है।

 

शहर के अलग-अलग बाजारों में पर्व में काम आने वाली चुंदरी जहां 20 से 600 रुपये पीस, सूखा नारियल 25 से 30 रुपये पीस की दर से बिक्री हुई।

 

मखान 600 रुपये प्रतिकिलो, धूप 140 से 160 रुपये प्रतिकिलो, जटामसीह 800 रुपये किलो, फूल 1200 रुपये प्रतिकलो, धूप वाला लकड़ी 120 से 140 रुपये प्रतिकिलो, लोहवान 400 रुपये प्रतिकिलो की दर से बेचा गया। कलश 50 से 150 रुपये सेट की दर से बिका। वहीं सिंगार सेट 50 से 120 रुपये, लहठी 20 से 60 रुपये सेट, रिबन 5 से 10 रुपये मीटर, सिंदूर, बिंदी 2 से 5 रुपये पीस, आइना 5 से 20 रुपये पीस, कगही 2 से 10 रुपये पीस एवं अलता 5 से 10 रुपये पीस की दर से बेचा गया।सरैयागंज स्थित जय भोले पूजा भंडार के प्रमोद कुमार ने बताया कि इसबार पूजा समाग्रियों की कीमत में बीस फीसदी का इजाफा हुआ है। गुरुवार को पर्व शुरू होने के कारण आज बिक्री अच्छी रही। रामप्रीत ने बताया कि आज पर्व से जुड़े वस्तुओं की डिमांड अधिक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.