मुजफ्फरपुर। शहर के प्रमुख बाजार तिलक मैदान रोड में जलजमाव के कारण व्यापारी परेशान है। बावजूद इसके नगर निगम कोई उपाय नहीं कर रही है।
जलजमाव के कारण इस रोड में खुले दुकानों पर ग्राहक आना पसंद नहीं कर रहे है। यहां का व्यापार प्रभावित हो रहा है। एक दो दिनों के अंदर जलजमाव की समस्या दूर नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
इस मार्ग में लगभग पौन फीट पानी अभी भी सड़क पर लगा है। जिससे दुर्गंध निकल रहा है। नाला का पानी और कचरा सड़क पर बह रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि नाले की सफाई नहीं किया जा रहा है। नाला जाम रहने के कारण जल निकासी की समस्या बनी हुई है।
नगर निगम को कई बार कहने के बावजूद जलजमाव की समस्या यथावत है। व्यापारियों ने कहा कि आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है।
व्यापारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर के अधिकांश सड़क से पानी निकल गया। लेकिन तिलक मैदान रोड में अभी भी जलजमाव की समस्या बनी हुई है।
जलजमाव से दुर्गंध निकल रहा है। कल से नवरात्रा शुरू होने से कारोबार होता, लेकिन जलजमाव ने व्यापार ही चौपट कर दिया है। जलजमाव के कारण ग्राहक दुकान पर आना पसंद नहीं करते है।
जलजमाव से पिछले चार महीनों से कारोबार चौपट हो रहा है। अब कारोबार का समय आया तो नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रही है।
इसी प्रकार रमेश कुमार और दिलीप कुमार ने बताया कि नगर निगम को कई बार कहने के बावजूद कोई उपाय नहीं है। जब तक नाले की सफाई नहीं होगी तब तक जलजमाव का समाधान नहीं होगा।