ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। दुर्गा पूजा 17 अक्टूबर को है। इसबार मां भावानी की बड़ी प्रतिमाओं का ऑर्डर शहर के मूर्तिकारों को मिला है।ऑर्डर वाले आकर्षक एवं फैंसी साइज में पुआल वाले प्रतिमा को मूर्तिकारों ने तैयार किया है। जिसकी कीमत 50 हजार से 80 हजार के बीच है। मूर्तिकार अब प्रतिमा का रंग-रोगन करना शुरू कर दिया है।
ऐसे प्रतिमा को अब मूर्तिकारों ने अंतिम रूप देने में लगे है। 11 एवं 12 अक्टूबर से प्रतिमा को मूर्तिकार पूजा पंडाल में पहुंचाने का काम करेंगे।
हालांकि, इस बार प्रतिमा में उपयोग आने वाली वस्तु की कीमत में दस फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे प्रतिमा की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस बार कई पूजा आयोजकों ने फैंसी एवं आकर्षक बड़े प्रतिमा को मूर्तिकारों को ऑर्डर दिया है।

शहर के हरिसभा चौक, साहू रोड, गौशाला, आमगोला, बखरी आदि जगहों पर मां के प्रतिमा को मूर्तिकार अंतिम रूप देने में लगे है। हरिसभा चौक स्थित कारीगर पूजा आयोजकों से मिले ऑर्डर के मुताबिक प्रतिमा बनाने में जुटे है।
हरिसभा चौक स्थित प्रतिमा तैयार करने वाले जनता मूर्ति स्टोर्स के राधा रमण उर्फ पप्पूजी ने इस बार पांच करीगारों के माध्यम से पुआल वाले आठ आकर्षक और फैंसी प्रतिमा तैयार किए है।

इसके साथ ही कारीगरों की मदद से 9 प्रतिमा को पूजा पंडाल में तैयार कर रहे है। आशुतोष कुमार ने बताया कि कल्याणी चौक, गोला दुर्गा स्थान, ब्रह्मण टोली, स्पीकर चौक, सिकंदरपुर कुंडल, तुर्की, रक्सा गांव के बहादुरपुर, पकड़ीचट्टी, देवरिया के गंगापुर में प्रतिमा तैयार किया है।
इसके साथ ही कारीगरों की मदद से दरभंगा जिले के हसन चौक, कठरवाड़ी, चूनाभट्टी, भगत सिंह चौक, पंडौल, लक्ष्मीनगर आदि जगहों पर मां की प्रतिमा बना रहे है। 8 फीट वाले प्रतिमा की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। जबकि 5 फीट वाले प्रतिमा की कीमत 30 हजार है।
कल्याणी चौक पर कोलकत्ता के कारीगर प्रतिमा कर रहे तैयार
कल्याणी चौक पर प्रतिमा 80 हजार में सजावट के साथ पप्पूजी ने आर्डर लिया है। इस प्रतिमा को आकर्षक रूप देने के लिए कोलकत्ता के कारीगर आये है।
कारीगर मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे है। एक दो दिनों में रंग-रोगन का काम होगा। कोलकत्ता के कृष्णानगर निवासी कार्तिक पाल प्रतिमा को तैयार कर रहे है। प्रतिमा को तैयार करने के लिए कार्तिक पाल तीन हजार रुपये प्रतिदिन ले रहे है।

राजीव पंडित ने बताया कि इस बार तीन फीट वाले पांच और आठ फीट वाले चार प्रतिमा तैयार किये है। अब तक मात्र चार का आर्डर हुआ है। मंगलवार को चार आर्डर आए थे। लेकिन, समय नहीं रहने के कारण बनाना मुश्किल था। उन्होंने बताया कि अरेराज, सोनपुर और रुन्नीसैदपुर में आर्डर वाले प्रतिमा कारीगर बनाये है। अखाड़ाघाट की प्रतिमा यहां बना रहे है।राजेश पंड़ित इस बार आठ प्रतिमा बना रहे है। वे दीवान रोड, गन्नीपुर, आमगोला, ब्रह्मपुरा चौक, लकड़ीढ़ाई, सदपुरा आदि जगहों पर प्रतिमा तैयार किए है। बड़े साइज वाले 25 हजार एवं छोटी मूर्ति 8 से 10 हजार में तैयार कर रहे है।
श्याम कुमार ने बताया कि इस बार 13 का ऑर्डर मिला है। इसमें 7 प्रतिमा घर पर बना रहे है। बाकी पूजा स्थल पर कारीगर प्रतिमा को तैयार कर रहे है। जिसकी कीमत 20 से 25 हजार के बीच है। वे नाजीपुर, माड़ीपुर ओवर ब्रिज, सिकंदरपुर कुंडल आदि जगहों का प्रतिमा बना रहे है। 11 एवं 12 अक्टूबर से प्रतिमा को मूर्तिकार के यहां से पूजा पंडाल में पहुंचाने का काम किया जायेगा। रेखा मूर्ति स्टोर्स के मुन्नाजी धर्मशाला चौक, पंकज मार्केट, गुदरी बाजार आदि का आकर्षक प्रतिमा तैयार कर रहे है।