मुजफ्फरपुर : ओपीडी से गायब डॉक्टरों का रोका वेतन

मुजफ्फरपुर : सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण के दौरान जब हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो यह बात सामने आई कि जांच के दौरान पांच चिकित्सक बिना सूचना गायब थे।

सीएस ने उपाधीक्षक को नसीहत दी कि वे इसकी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि सही तरीके से निगरानी नहीं होने से पूरा सिस्टम चौपट हो गया है। डीएम से लेकर प्रधान सचिव व कार्यपालक निदेशक तक यहां की लापरवाही की शिकायत जाएगी।

 

सिविल सर्जन ने बताया कि डॉ.पल्लवी प्रियांजलि चार अक्टूबर, तो डॉ.मधुरेंद्र प्रसाद गुप्ता चार व पांच अक्टूबर को, डॉ.चंद्रशेखर पांच अक्टूबर और डॉ. काजल चार व पांच अक्टूबर को गायब मिली।

 

सीएस ने कहा कि सभी चिकित्सक बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे है। सभी को चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के अंदर इसका जवाब दें।

 

अगर जवाब नहीं दिया तो जिस दिन अनुपस्थित रहे, उस दिन का वेतन अवरूद्ध कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आकर हाजिरी बना लेते है।

 

 

ओपीडी में काम करने के लिए चिकित्सक रोज नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से आते है। सौजन्य : प्रभात खबर

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.