मुजफ्फरपुर : बिजली आवंटन में कटौती से बढ़ी परेशानी

मुजफ्फरपुर । पिछले एक सप्ताह से बिजली आवंटन में कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दरअसल बिजली कटौती में स्टेट लेबल डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी पटना) की ओर से आवंटन में कटौती की जा रही है।

 

 

यह कटौती दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे के बीच होती है। किसी दिन एक बार तो किसी दिन दो बार भी कटौती होती है।

कटौती कम से कम डेढ़ से दो घंटे और अधिक चार घंटे तक की जाती है। इस कारण उपभोक्ता बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान रहते है।

 

आवंटन कटौती के समय शहरी क्षेत्र में एक से डेढ़ घंटा व ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम दो से ढाई घंटे के रोटेशन पर फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है।

 

ग्रिड सूत्रों की मानें, तो एक से सात अक्टूबर के बीच सात दिन में पांच दिन पीक ऑवर दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक बिजली आवंटन में 50 से 60 फीसदी कटौती की गई है।

 

ग्रिड अधिकारिक सूत्रों के अनुसार कटौती का कोई समय तय नहीं होता है। एसएलडीसी पटना से आवंटन में कटौती की जाती है।

 

वहां से आदेश जारी होता है कि लोड घटाकर इतना कर लिया जाए। फिर कुछ देर बाद फुल लोड का आदेश जारी होता है। यह कटौती बिहार के सभी जिलों में ही नहीं, बल्कि देश में चारों ओर की यह स्थिति है। जानकारी के अनुसार कोयला की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। अगर आवंटन में कटौती नहीं की जाएगी तो जेनरेशन यूनिट ठप हो जाएगी। इस कारण आवंटन को कम किया जाता है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.