मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल थाना मुजफ्फरपुर ने स्टेशन पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर फूड प्लाजा के पास एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर था। इसी बीच रेल पुलिस आयी युवक को पकड़ कर थाने पर ले आया।

युवक अपना नाम विक्की कुमार (उम्र 29 वर्ष) मठ गरीब चकिया, वार्ड नंबर 15, थाना चकिया, जिला मोतिहारी का निवासी बताया है। राजकीय रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू नेबताया कि युवक को शराब के नशे में हल्ला गुल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में रेल थाना मुजफ्फरपुर में बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज दिया गया । प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



