मुजफ्फरपुर। जीआरपी मुजफ्फरपुर ने स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर मुसाफिरखाना में मुकेश कुमार यादव उम्र 28 वर्ष ने पुलिस को देख कर भागने लगा।

इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने पर लाया।
उसकी तलाशी लेने के क्रम में एक ओपो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस ने मोबाइल के बारे में पूछताछ की तो वह बताया कि मोबाइल चोरी का है।
पुलिस को मुकेश ने बताया कि पिता का नाम स्वर्गीय राजनंदन यादव, दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के ग्राम राढ़ी, वार्ड नंबर 17 का निवासी है।
इस संबंध में रेल थाना मुजफ्फरपुर ने कांड दर्ज किया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
