मुजफ्फरपुर। रेलवे सुरक्षा बल मुजफ्फरपुर को गुप्त सूचना मिली थी की कुढ़नी में रेलवे ई-टिकट बनाने का काम किया जाता है। टिकट बनाने के एवज में लोगों से पचास सौ रुपये अधिक लिया जाता है।
इसकी के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने कुढ़नी स्थित जगदंबा हार्डवेयर एंड पेंट की दुकान में छापेमारी की। जगदंबा हार्डवेयर एंड पेंट की दुकान में रेलवे ई टिकट बनाने का गोरख धंधे का खुलासा हुआ।
रेलवे सुरक्षा बल मुजफ्फरपुर निरीक्षक पीएस दूबे ने जवान के साथ कुढ़नी पहुंचे। इसके बाद बिचौलिया को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
उसकी पहचान कुढ़नी थाना के किशनपुर बलौर निवासी परलोक सिंह के रूप में हुई है।
उसके पास से विभिन्न स्टेशनों के बने 40 ई-टिकट बरामद की गई। टिकट की कीमत 57 हजार 40 रुपये आंकी गयी है। ये टिकट दिल्ली, पंजाब, मुंबई आदि स्टेशनों की मिली हैं।
उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल आदि भी आरपीएफ ने जब्त कर लिया है। शुक्रवार को उसे न्यायालय भेज दिया गया।

