मुजफ्फरपुर : पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरातफरी

मुजफ्फरपुर। सदर थाना के बीबीगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार की देर शाम तेल अनलोडिंग के दौरान टैंकर में आग लग गई। इससे मौके पर करीब आधा घंटे तक अफरातफरी रही।

पेट्रोल पंप पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्र और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ा हादसा होने से रोक दिया। शाम करीब सात बजे पेट्रोल अनलोडिंग के दौरान टैंकर में अचानक आग लग गयी।

इस घटना के बाद आसपास की दुकानदारों ने जान बचाने के भय से दुकानें बंदकर भाग खड़े हुए।घटना की सूचना सदर पुलिस की दी गई। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गयी। लेकिन इससे पहले ही आग बुझा ली गई थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।जोरदार आवाज के साथ लगी आग

मोहल्लावासियों ने बताया कि शाम सात बजे के आसपास अचानक जोरदार आवाज हुई। फिर धुंआ और आग की तेज लपट आकाश में दिखी। इसके बाद मोहल्ला के लोग भी अपने घरों से बाहर आ निकले।

वहीं पेटोल पंप एरिया से सटे गृहस्वामी भी भयभीत हो गए। हालांकि, उनलोगों ने आग को मोहल्ले की बढ़ने से पहले ही उसे बुझाने की तैयारी कर रखी थी। पानी व बालू जमा कर लिया। बावजूद लोग सहमे व डरे हुए थे।

पंप में आग लग जाती तो स्थिति हो जाती भयावह

आग के कारण टैंकर में भरा ईंधन काफी हद तक जल गया। टैंकर को भी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड के वाहन के समय से पहुंचने पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अगर पंप में आग लगती तो भयावह स्थिति हो जाती। सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया की छानबीन की जा रही है। आग लगने के कारण के बारे में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पेट्रोल पंपों की होगी जांच :

बीबीगंज स्थित पेटोल पंप परिसर में अनलोडिंग के दौरान टैंकर में लगी आग के बाद फायर ब्रिगेड शहरी क्षेत्र के पेटोल पम्प की सुरक्षा ऑडिट करने की तैयारी करने की योजना बनानी शुरू कर दी है।

 

कमांडेंट गौतम कुमार ने बताया कि जल्द ही इसके लिए फायर अफसर के नेतृत्व में टीम बनाई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.