मुजफ्फरपुर। खेतों में जलजमाव के कारण रबी फसल पिछड़ने की आशंका है। पहले ही बारिश से धान की फसल को जमकर नुकसान हुआ है।

किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर में लगी धान की फसल पानी में डूब चुकी है। इसके साथ ही रबी फसलों की बुआई पर भी ग्रहण लग गया र्है।
खेतों में जलजमाव होने से गेहूं के साथ आलू, तोरी, दलहन सहित अन्य रबी फसल की बुआई में विलंब होने की संभावना है। किसान अब फसलों के पिछात किस्म के बीज खरीदने में जुट गए है।

कुढ़नी प्रखंड के केरमा निवासी किसान संतोष कुमार ने बताया कि उनके तीन एकड़ खेत में जलजमाव हो गया है।

इससे आलू, गेहूं, तोड़ी और मक्का के बीच की बुआई में विलंब होने की संभावना है। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से नवंबर के प्रथम सप्ताह में तोरी की खेती के लिए बुआई की संभावना है।

बाजार में तोरी की कीमत सात से आठ सौ रुपए क्विंटल है। किसान भी तोरी की खेती करने के लिए उत्साहित है।

सरैया निवासी राकेश कुमार ने बताया कि आश्विन माह के मध्य से मसूर, खेसारी, सरसों, मटर जैसे रबी फसलों का लगना शुरू हो जाता था। सौजन्य : प्रभात खबर
