मुजफ्फरपुर। दुर्गा पूजा में बिजली की खपत बढ़ने के साथ आवंटन में कटौती हो गई है। इससे उपभोक्ता की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर बिहार के एक दर्जन से अधिक जिलों में गुरुवार को 50 से 60 फीसदी बिजली की आवंटन में कटौती की गई।
वैशाली, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, बेतिया, मोतिहारी, मधुबनी और दरभंगा सहित अन्य जिलों में कमोबेश यही स्थिति थी। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो कोयला की कमी के कारण उत्पादन में कमी को लेकर यह कटौती हो रही है।

सेंट्रल डिस्पैच से स्टेट डिस्पैच सेंटर को जितनी बिजली मिलती है। उसके अनुपात में पटना से स्टेट डिस्पैच सेंटर जिलों को मिलने वाली बिजली आवंटन में कटौती करती है। कटौती पिक आवर में रहती है, क्योंकि उस समय लोड अधिक रहता है।

शहर में दुर्गा पूजा के दौरान करीब 5 से 8 मेगावाट बिजली की खपत बढ़ जाती है, लेकिन अभी स्थिति है कि जो शहर की पहले से डिमांड 160 मेगावाट के करीब रहती है, जो पूजा के दौरान 168 से 170 तक पहुंच जाती है।
लेकिन पटना एसएलडीसी से गुरुवार को दो पाली में 10 घंटे तक आवंटन में 50 फीसदी से अधिक की कटौती हुई। इस दौरान शहरी क्षेत्र में 160 से 170 मेगावाट की जगह महज 80 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती रही।
रात सवा आठ बजे के बाद ग्रिड को फूल लोड बिजली उपलब्ध हुई। इस कारण शहर क्षेत्र में एक-एक घंटे के रोटेशन पर बिजली की आपूर्ति होती रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों आवंटन में कटौती के कारण तीन से चार घंटे के रोटेशन पर बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्र में मोतीपुर व मुशहरी सुपर ग्रिड से बिजली आपूर्ति होती है, जिसे 95 मेगावाट की जगह महज 30 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही थी। सौजन्य : प्रभात खबर