मुजफ्फरपुर। शाम में मां के दरबार में महिलाओं ने दिया व अगरबती जलाकर की पूजा अर्चना

मुजफ्फरपुर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन महिला भक्तों ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा वाले स्थल पर शाम में दिया और अगरबती जलाकर पूजा-अर्चना की।

 

इसके साथ ही प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में भी भक्तों ने दिया जलाया। पूजा स्थल एवं दुर्गा मंदिरों में महिला भक्तों को शाम में दिया जलाने के लिए हुजूम देखा गया।

 


शहर के क्लब रोड स्थित देवी मंदिर, बंग्लामूखी मंदिर, कल्याणी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बैंक रोड स्थित दुर्गा मंदिर, सदर अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा भोला चौक स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर,

ब्रह्मपुरा चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बैरिया चौक स्थित दुर्गा मंदिर, जीरो माईल स्थित दुर्गा मंदिर, अहियापुर स्थित दुर्गा मंदिर, रामदयालु रोड स्थित मुक्तिनाथ मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर, रामदयालु नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर महिला भक्तों ने शाम में दिया जलाने का काम किया।

 

इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा बैठने वाले स्थल पर भी महिला भक्तों ने शाम में दिया जला कर मां की पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही अखाड़ाघाट गायत्री नगर में प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में भी महिला भक्तों ने दिया जला कर पूजा अर्चना की।

 

मंदिर के सामने में शिव मंदिर एवं दुर्गा पूजा स्थल पर महिला भक्तों ने दिया एवं अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.