वैशाली : जमीनी विवाद में पति-पत्नी की धारदार हथि’यार से हत्’या

वैशाली : बेलसर ओपी क्षेत्र के जारण हाट पर जमीनी विवाद में पति-पत्नी की धारदार हथि’यार से हत्’या कर दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात से ही दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था।

 

अहले सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि हरि नारायण ठाकुर और शशि कुमार ठाकुर जो दोनों ही चचेरे भाई है।

एक-दूसरे पर धारदार हथि’यार से वार कर दिया। जिसमें लालबाबू ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र शशि कुमार ठाकुर और 4 महीने की गर्भवती पुत्रबधु संगीता देवी की मौ’त घटनास्थल पर ही हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार शशि ठाकुर द्वारा किए गए हमले में राजेंद्र ठाकुर के पुत्र हरि नारायण ठाकुर और उनकी पुत्रबधु भी गंभीर रूप से घायल है।

दोनों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया है। दोनों पक्ष में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था।

 

घटना की सूचना मिलते ही बेलसर ओपी प्रभारी अशोक राम, लालगंज थानाध्यक्ष सीवी शुक्ला सैपा जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राघव दयाल ने काफी देर तक घटना की जांच की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जमीनी विवाद में पति-पत्नी की हत्’या हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो घायल है। एक महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.