ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर नगर निगम के मेयर सुरेश कुमार सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग ने वापसी के लिए पत्र जारी किया था। 74 दिनों के बाद उन्हें विभाग ने मौका दिया है। शनिवार का दिन रहने से मेयर अब सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। मेयर खेमा के पार्षद काफी गदगद है। वहीं विभाग के इस निर्णय को उन्होंने स्वागत किया है।
इससे विरोधी गुट में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने यह निर्णय लिया है कि 24 जुलाई को लाये गये अविश्वास प्रस्ताव त्रुटिपूर्ण बैठक होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से निर्णय लिया है। मेयर सुरेश कुमार के आने से नगर निगम में एक नया मोड़ आ गया है।

मुजफ्फरपुर न्यूज से खास बातचीत करते मेयर सुरेश कुमार ने बताया कि सच्चाई की जीत हुई है। जनता की सेवा हमारी पहली प्राथमिकता है। दुर्गा पूजा में शहर चकाचक होगा। हर जगह से गंदगी हटायी जायेगी।
इसके लिए जगह-जगह सफाईकर्मी को तैनात किया जायेगा।
शहर में जलजमाव की समस्या शीघ्र समाधान होगा। बरसात के कारण मोतीझील, तिलक मैदान रोड और स्टेशन रोड पर बने गड्ढे को मरम्मत किया जाएगा। पिछले वर्ष भी दुर्गा पूजा में गड्ढे को भरा गया था।
ताकि सड़क पर राहगीर आराम से चल सके। नाले की सफाई के लिए कर्मचारियों को तैनाती होगी। ताकि शहर से जलजमाव दूर हो सके। शहर के 49 वार्डों में आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। हरेक वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होगी।

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के कार्यो में तेजी आएगी। मरम्मत के अभाव में बंद पड़े पार्क को शीघ्र जीर्णोद्धार किया जायेगा। ताकि शहरवासी इसका लाभ उठा सके। शहर की सड़कों के किनारे बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त किया जाएगा।