मुजफ्फरपुर। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन शनिवार को भक्तों दुर्गा मंदिरों और पूजा स्थलों पर मां चंद्रघंटा की श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। वहीं चौथे दिन रविवार को ‘ मां कुष्मांडा ’ की पूजा करने के लिए भक्तों ने तैयारी की। पुजारी ने कहा कि अपनी मंद मुस्कान द्वारा ‘अण्ड’ यानी ‘ब्रह्मांड’ की उत्पत्ति करने के कारण इन्हें कुष्मांडा कहा गया है।

दुर्गा मां चौथे दिन पूजा
कूष्मांडा मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
पारू के जयमल डुमरी निवासी पुजारी श्रीकांत चौबे ने बताया कि जो भक्त मां कुष्मांडा की उपासना करते हैं, उनके समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता कूष्मांडा ने ही ब्रह्मांड की रचना की थी। इन्हें सृष्टि की आदि- स्वरूप, आदि शक्ति माना जाता है। मां कूष्मांडा सूर्यमंडल के भीतर के लोक में निवास करती हैं। मां के शरीर की कांति भी सूर्य के समान ही है और इनका तेज और प्रकाश से सभी दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं। मां को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। इनके सात हाथों में क्रमश: कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में जपमाला है। मां सिंह की सवारी करती हैं।

ये है भोग लगाने की विधि
पुजारी कहते है कि मां कुष्मांडा भोग को प्रसन्नता पूर्वक स्वीकार करती हैं। यह कहा जाता है कि मां कुष्मांडा को मालपुए बहुत प्रिय हैं। इसीलिए नवरात्र के चौथे दिन उन्हें मालपुए का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती है।
पंडित जी ने बताया कि मान्यता है कि मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा के माथे पर घंटे के आकार की अर्धचंद्र सुशोभित है और इसलिए इन्हें मां चंद्रघंटा के नाम से पूजा जाता है। मां चंद्रघंटा सिंह पर विराजमान हैं और इनके दस हाथ हैं। कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा की भक्ति भाव से पूजा करने से मां खुश होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, लगाएं इन चीजों का भोग …
मां चंद्रघंटा को राक्षसों का वध करने वाली देवी कहा जाता है। मान्यता है कि मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा के माथे पर घंटे के आकार की अर्धचंद्र सुशोभित है और इसलिए इन्हें मां चंद्रघंटा के नाम से पूजा जाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय कुछ भक्तों को दो मंत्रों का जाप कम से कम 11 बार करना चाहिए।

पहला मंत्र: पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
दूसरा मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
मां चंद्रघंटा का विशेष भोग
मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा में विशेष प्रकार का भोगा चढ़ाया जाता है। मां को मीठी खीर बेहद प्रिय है और इस दिन पूजा में गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती है। भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती है। यह भी कहा जाता है कि यदि इस दिन कन्याओं को खीर, हलवा या मिठाई खिलाई जाए तो मां प्रसन्न होती हैं।

दस दिनों का चल रहे नवरात्रा को लेकर तीसरे दिन महिला भक्तों ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा वाले स्थल पर शाम में दिया और अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में भी भक्तों ने दिया जलाया। पूजा स्थल एवं दुर्गा मंदिरों में महिला भक्तों को शाम में दिया जलाने के लिए हुजूम देखा गया।

शहर के क्लब रोड स्थित देवी मंदिर, बंग्लामूखी मंदिर, कल्याणी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बैंक रोड स्थित दुर्गा मंदिर, सदर अस्पताल स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा भोला चौक स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा चौक स्थित दुर्गा मंदिर, बैरिया चौक स्थित दुर्गा मंदिर, जीरो माईल स्थित दुर्गा मंदिर, अहियापुर स्थित दुर्गा मंदिर, रामदयालु रोड स्थित मुक्तिनाथ मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर, रामदयालु नगर चौक स्थित दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर तीसरे दिन भी महिला भक्तों ने शाम में दिया और अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की।
इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा बैठने वाले स्थल पर भी महिला भक्तों ने शाम में दिया जला कर मां की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही अखाड़ाघाट गायत्री नगर में प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में तीसरे दिन भी महिला भक्तों ने दिया व अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की। मंदिर के सामने में शिव मंदिर एवं दुर्गा पूजा स्थल पर महिला भक्तों ने दिया एवं अगरबती जलाकर पूजा अर्चना की।
