मुजफ्फरपुर: यात्री को नशा खिलाकर लूटने वाला धराया

मुजफ्फरपुर। यात्री को नशा खिलाकर सारा समान लूटने के आरोप में एक युवक को राजकीय रेल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

4 अक्टूबर को रेल थाना मुजफ्फरपुर में कांड संख्या 138/21 दर्ज किया गया था। जिसमें सुनील कुमार ने एक लिखित आवेदन दिया था।

जिसमें उनके साथ ही उसके साथी किशोर कुमार ,फेकन कुमार ,रमेश कुमार को बेहोश कर उनके सारे सामान एवं मोबाइल को चोरी कर लिया गया था।

कांड का उद्भेदन करने के लिए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी सेवा के माध्यम से 8 अक्टूबर को मीनापुर थाना अंतर्गत मौथहा माल गांव में छापेमारी कर कांड में चोरी किए गए एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल के साथ आरोपित अवधेश कुमार उम्र 23 वर्ष पिता विनोद राय साकिन मौथहा थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर रेल थाना मुजफ्फरपुर लाया गया।पूछताछ के क्रम में अवधेश कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर को मैं अपने भाई एवं अन्य साथी के साथ रेलवे स्टेशन मुजफ्फरपुर पर 4 लड़कों को नशा खिलाकर बेहोश कर उनके सारे सामानों को चुरा लिए थे।

बाकी अन्य सामान मेरे साथियों के पास है। पुलिस ने अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया।कांड में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान हो गई है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.