मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल थाना पुलिस ने नशा खिलाने वाले गिरोह के दो युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित मोटरसाइकिल पार्किंग स्टैंड के सटे एक्सीलेटर सीढ़ी के पास से दो व्यक्तियों की जांच की।

जिसका नाम मिथुन कुमार उम्र 19 वर्ष पिता विनोद राय साकीन मोथहा माल थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर के पास से एक साधारण मोबाइल और
10 नशा वाला टेबलेट तथा दूसरे युवक सोनू कुमार उम्र 23 वर्ष पिता गणेश भगत साकीन मझौलिया थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर के पास से स्क्रीन
टच मोबाइल एवं 10 नशा का टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। इस आरोप में रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया।

