मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि, बाढ़ आने का मंडराया खतरा

मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में पिछले दो दिनों से पानी में वृद्धि होना जारी है। सिकंदरपुर में नदी के जलस्तर खतरे के निशान ने अभी नीचे है।

रविवार को लगभग 60 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बावजूद इसके पानी अभी नदी के पेटी में है। नदी के पेटी के किनारे बने झोपड़ी के करीब पानी पहुंच गया है।

अगर पानी में इसी कदर बढ़ती गई तो आसपास के मैदानों में फैलना शुरू हो जाएगा। जलस्तर में वृद्धि के कारण मुहल्ले के लोगों में बाढ़ आने का भय व्याप्त हो गया है।वहीं नदी के पेटी वाले इलाकों जैसे बालूघाट, चंदवारा, जीरोमाइल, मुक्तिधाम के कई मकानों में पानी प्रवेश करने का खतरा मंडराने लगा है। चार दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का कारण बताया जा रहा है।नदी के आसपास वाले इलाकों का पानी नदी में गिरता है। अगर फिर बारिश हुई तो जलस्तर में और वृद्धि होगी। उधर, वाल्मीकिनगर स्थित गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गया है।

अखाड़ाघाट पुल के पास नदी के किनारे बने झोपड़ी के पास पानी पहुंच गया है। इसके कारण झीलनगर के लोगों में बाढ़ आने का भय व्याप्त हो गया है।

नदी में पानी घटने के बाद बीस दिन पूर्व बंद पड़े स्लुईस गेट को पानी निकलने के लिए खोल दिया गया था। अभी नाजिरपुर के स्लुईस गेट से काफी दूर पर नदी का पानी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.