मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्टेशन पर युवक के बैग से मिला शराब

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर युवक के बैग से शराब बरामद किया गया है।

प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 के पश्चिमी साइड नया पुल के पास एक युवक के बैग से राजकीय रेल थाना पुलिस ने तीन बोतल शराब बरामद किया।

जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर तैनात था। इसी दौरान पुलिस ने युवक की बैग की तलाशी ली तो बैग में शराब निकला।इसके बाद पुलिस ने युवक को थाने ले आया। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने युवक से पूछताछ की तो वह अपना नाम अवनीश कुमार उम्र 28 वर्ष पिता शीला कांत झा साकीन मलाही, थाना सुरसंड, जिला सीतामढ़ी का रहने वाला बताया है।

बैग से 3 बोतल क्लासिक ब्लैक रम 750 एमएल बरामद हुआ।

शराब के आरोप में रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड दर्ज बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.