मुजफ्फरपुर। पीएम आवास पूरा करने के लिए बीडीओ को दस दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम प्रणव कुमार ने चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित पीएम आवास को दस दिन में पूरा करने का आदेश दिया है।
जहां तृतीय किस्त की राशि पेंडिंग है, वहां जांच के बाद पैसा भुगतान करने के लिए कहा गया है।
इसमें सबसे कम पूर्वी अनुमंडल के औराई, कटरा और गायघाट में भुगतान हुआ है।
औराई में 770, कटरा में 407, गायघाट में 346 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान बाकी है। वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बैकलॉग को पूरा करने के लिए 36 दिन में 650 मकान बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग ने लाभुक विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया है। जिला स्तर से प्रखंड के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बीडीओ पंचायत वार साप्ताहिक लक्ष्य तय करेंगे। लाभुकों को समय से आवास बनाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। जो आवास नहीं बनाएंगे, उनसे पैसा की वसूली होगी।
तिरहुत प्रमंडल में वैशाली को 276, शिवहर 339, पश्चिम पंचारण 573, पूर्वी पंचारण 565 और सीतामढ़ी में सबसे अधिक 1161 आवास बनना है। सौजन्य : प्रभात खबर