मुजफ्फरपुर : स्टेशन पर यात्री का मोबाइल छिनकर भागने वाला अपराधी धराया

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्री का मोबाइल छिनकर भाग रहे अपराधी को यात्रियों ने धर दबोचा। इसके बाद अपराधी की जमकर पिटाई हुई।

इसी बीच तैनात जीआरपी पुलिस आकर यात्रियों से अपराधी को छुड़ाकर थाने पर ले गया। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पुरुष वेटिंग हॉल के पास 30 वर्षीय यात्री दीपक कुमार बैठा था।

इसी बीच एक युवक आया और दीपक का टच मोबाइल लेकर भागने लगा। इसी बीच दीपक ने चोर-चोर का हल्ला करना शुरू किया।

भाग रहे अपराधी को पकड़ने के लिए दूसरे यात्रियों ने पीछे-पीछे दौड़ना शुरू किया। आगे जाकर अपराधी को धर दबोचा।

इसके बाद यात्रियों ने अपराधी की पिटाई शुरू कर दी। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि अपराधी मोहन पटेल साकीन सिकंदरपुर स्टेडियम मेन गेट कारावास वार्ड नंबर 13, थाना नगर, जिला मुजफ्फरपुर निवासी है।

वहीं यात्री दीपक कुमार पिता भोला ठाकुर साकिन एतवारपुर पोस्ट कुरथौला थाना परसा बाजार का रहने वाला है।

मोबाइल के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने के आरोप में रेल थाना मुजफ्फरपुर ने मोहन पटेल के खिलाफ कांड दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.