मुजफ्फरपुर : जिले में कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गा पूजा पंडालों में लोगों का टीकाकरण होगा।

यह कार्यक्रम नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन कोरोना टीका से वंचित लोगों का टीकाकरण होगा।
डीएम द्वारा कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया को निर्देशित किया है।
मुख्य रूप से दूसरे डोज के लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया गया है। शहरी क्षेत्रों के 12 पूजा पंडालों जबकि ग्रामीण क्षेत्र 32 पूजा पंडालों में इस प्रकार की व्यवस्था की गई है।

यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसमें वैसे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो कि अभी तक टीकाकरण से वंचित रह गए है या जो व्यक्ति दूसरा डोज लेने का इच्छुक है।

स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया के कर्मचारियों के द्वारा की गई अनूठी पहल है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जो कि मेला घुमने के लिए आएंगे उन सभी लोगों को चिन्हित कर उनका टीकाकरण होगा।
ताकि आने वाले समय में सभी क्षेत्रों में टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।

