मुजफ्फरपुर : छात्रा की फर्जी आइडी बनाकर डाला नंबर

मुजफ्फरपुर। एमआइटी की छात्रा और उसकी बहन का फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर दोनों का मोबाइल नंबर डाल दिया है। इसके कारण प्रतिदिन 20 से अधिक लोग कॉल कर रहे है। इससे दोनों बहन परेशान है। इस संबंध में छात्रा ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एमआइटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच की छात्रा है। विगत पांच दिनों से किसी ने उसका और उसकी सगी बहन का फर्जी फेसबुक आइडी बना लिया है।

इसके बाद सभी दोस्तों व रिश्तेदारों को आइडी से अपशब्द बोल रहा है। सभी लोग हम दोनों को ही जिम्मेवार मान रहे है। किसी से उन दोनों का मोबाइल नंबर भी लेकर फेसबुक आइडी स्टोरी में लगाता है।

पीड़िता ने दोनों किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति पर इस तरह की करतूत की आशंका जताई है।

 

छात्रा ने पुलिस से साइबर सेल के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इस घटना से दोनों बहनों के अलावा उनके परिवार की काफी बदनामी हो रही है। थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.