मुजफ्फरपुर । छात्र-छात्राओं की बेहतर ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए एनआइआरइ एलुमिनी एसोसिएशन के सुझाव पर पांच क्लबों का गठन किया गया। आइटी वर्किंग ग्रुप समेत सॉफ्ट स्किल क्लब, हायर स्टडीज ग्रुप, एमआइटी स्पोर्ट्स वर्किंग ग्रुप व एमआइटी फाइनेंसियल ग्रुप शामिल किया गया है।
क्लबों के गठन की प्रक्रिया में एसोसिएशन की ओर से 1975 बैच के छात्र रहे एनआरआइ इंजीनियर शशि कुमार और कॉलेज की ओर से प्रो. आशीष ने नेतृत्व किया।
प्रो.आशीष ने बताया कि आइटी वर्किंग ग्रुप छात्रों को आइटी सेक्टर में बेहतर जॉब के अवसर और नई टेक्नोलॉजी पर ट्रेनिंग समेत डिमांड वाले कोर्स की शुरुआत पर काम करेगा।
वहीं सॉफ्ट स्किल के तहत छात्रों के कम्यूनिकेटिव इंग्लिश सहित राइटिंग व अन्य स्किल को बेहतर किया जाएगा।

यह क्लब बीटेक के बाद हायर स्टडीज के लिए विदेशों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेगा। साथ ही पठन-पाठन के अलावा कैंपस में खेलकूद की गतिविधि के लिए कई इवेंट का आयोजन होगा।

इसके लिए स्पोर्ट्स वर्किंग ग्रुप बना है, जिसकी जिम्मेदारी प्रो.रवि को दी गई। इसी तरह फाइनेंसियल ग्रुप इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं में इंवेस्टमेंट नये तरीके समझाएगा।

ताकि वे बचत भी कर सके। सभी क्लबों की मॉनीटरिंग प्रो.आशीष करेंगे। प्रो.आशीष ने बताया कि सभी क्लबों व ग्रुप के लिए स्टूडेंट्स कोऑर्डिनेटर का चयन किया गया है। इसमें प्रिया, अदिति, सूरज, सौरव, सौम्या, विषय कौशिक, निलेश, अनिकेत समेत अन्य शामिल है। बताया कि प्राचार्य डॉ.सीबी महतो को क्लबों के गठन की जानकारी दी गई है। सौजन्य : प्रभात खबर
