ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। शहर के विभिन्न पूजा-पंडालों में सप्तमी को मां दुर्गा का पट खुलने के बाद दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।


श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन करने के साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतार सुख समृद्धि की कामना की।इससे पूजा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान हर जगह पूजा पंडालों भक्ति गीत गूंजता रहा।

वहीं शहर के धर्मशाला चौक, पांडे गली, कल्याणी चौक, अघोरिया बाजार, सतपुरा, रामदयालु नगर, कलमबाग रोड, छाता चौक, स्पीकर चौक, लेनिन चौक, माड़ीपुर चौक, मेहंदी हसन चौक, सिकंदरपुर चौक, सिकंदरपुर मोड़, अखाड़ाघाट, 



छोटी सरैयागंज, गोला आदि जगहों पर बने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
वहीं थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर, दीवान रोड, अघोरिया बाजार, सतपुरा, रामदयालु नगर में सड़कों रंग-बिरंगे लाइटों से गेट बनाकर सजाया गया।
जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस तरह से शहर के सभी छोटे-बड़े देवी मंदिरों और पूजा-पंडालों में भक्तों ने मां का दर्शन के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।