मुजफ्फरपुर। डायरिया ने पांव पसारा शुरू कर दिया है। इसके कारण एक मरीज की मौत भी हो गई है। बताया जाता है कि शहर के सदर अस्पताल में डायरिया से एक मरीज की मौत हो गई।
मरने वाला व्यक्ति तिलक मैदान रोड का मो.मुश्ताक बताया गया है। उसे शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभी सदर अस्पताल में डायरिया से पीड़ित छह व एसकेएमसीएच में आठ मरीज का इलाज चल रहा है।

सभी मरीजों का स्थिति सामान्य है। वहं गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसके साथ में बुखार के भी मरीज सीएचसी व पीएचसी पहुंच रहे है।

निजी और सरकारी अस्पतालों में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों के पहुंचने की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने डायरिया के मरीजों की विशेष देखभाल के निर्देश दिए है।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.एन के चौधरी ने कहा कि गर्मियों में मीट-मछली और अधिक मसालेदार खाने से डायरिया के साथ पेट से जुड़ी अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।
डायरिया से बचाव के लिए खाने की जगह अधिक से अधिक तरल पदार्थ के सेवन करना चाहिए। उन्होंने रोजाना नींबू-पानी, ओआरएस का घोल, ताजा फलों का जूस आदि के सेवन की सलाह दी है।
मल पतला होना, बुखार आना, बार-बार मल आने की आशंका रहना, पेट के निचले भाग में पीड़ा होना, पेट में ऐंठन महसूस होना आदि डायरिया के लक्ष्ण है। पानी अच्छी तरह उबाल कर पीने, बासी भोजन के सेवन से बचने, खुले में बिकने वाले पदार्थ नहीं खाने, एक-दूसरे का ग्लास-कप आदि प्रयोग न करने, देर से कटे मीट-मछली, फल का प्रयोग नहीं करने बचाव कर सकते है। सौजन्य : प्रभात खबर