मुजफ्फरपुर : बिजली के आवंटन में कटौती से उपभोक्ता परेशान

मुजफ्फरपुर। बिजली के आवंटन में कटौती से उपभोक्ता परेशान है। रविवार को दिन में फुल लोड बिजली मिली। लेकिन, रात आठ बजे से फिर आवंटन में करीब 40 फीसदी की कटौती कर दी गई।

रात के समय पिकआवर में जिले में बिजली खपत 230 से 240 मेगावाट के करीब रहती है। जबकि, आवंटन कटौती के कारण महज 150 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही थी।

इस कारण शहरी क्षेत्र में आधे से एक घंटे व ग्रामीण इलाकों में दो से तीन घंटे के रोटेशन पर बिजली आपूर्ति हो रही है।

शनिवार की रात 12 से रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आवंटन में 40 फीसदी की कटौती रही।

रविवार को दिन भर आपूर्ति सामान्य रही। लेकिन, रात में अचानक पटना एसएलडीसी से आवंटन में फिर से कटौती कर दी गई।शाम से शहर से गांव तक बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.