मुजफ्फरपुर : दुर्गा पूजा पंडालों में कोरोना का टीका लेने में मुजफ्फरपुर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुजफ्फरपुर। दुर्गा पूजा पंडालों में कोरोना का टीका लेने में मुजफ्फरपुर पूरे सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिले के पंडालों में 12 से 15 अक्टूबर तक टीकाकरण अभियान चलाया गया था। केयर इंडिया के जिला प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने बताया कि राज्य मुख्यालय की तरफ से पूरे राज्य की रैकिंग जारी की गई, जिसमें मुजफ्फरपुर पहले स्थान और पूर्वी पंचारण दूसरे स्थान पर रहा।मुजफ्फरपुर में पंडालों में 9321 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया तो पूर्वी पंचायरण में 9055 लोगों को टीका पड़ा।

सबसे कम टीका शिवहर जिले में दिया गया। यहां 179 लोगों को ही पंडालों में टीका लगा।सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी है।बताया जाता है कि 31 अक्टूबर तक जिले में पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले सरैया और मड़वन प्रखंडों में पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा।21 को सकरा में बैठक कर वहां पूर्ण टीकाकरण का प्रारूप तय कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे प्रखंडों में प्रारूप दिया जाएगा। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.