मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने स्कैच बनाया है। यह स्कैच मंडल को भेजा जाएगा। इसे प्लेटफॉर्म सात व आठ पर भी रखने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म एक पर दो, प्लेटफॉर्म एक व छह के मध्य दो, सात व आठ पर एक व दो, तीन पर तीन मशीनें लगेंगी।
वाटर वेंडिंग मशीनें लग जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यात्री कम दाम में ठंडा पानी पी सकेंगे।
पूर्व में रेलवे स्टेशन पर छह जगहों पर मशीनें लगी थी। लेकिन, रेलवे व आइआरसीटीसी में विवाद होने की वजह से कोरोना से पूर्व ही इसे बंद कर दी गई।
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने का काम 10 दिनों में शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
वाटर वेंडिंग मशीनों से महज 5 से 8 रुपए में एक लीटर पीने का पानी मिल जाएगा। इससे यात्रियों को कम दामों में पानी उपलब्ध होगा।

ऐसे में यात्रियों को बार-बार प्लेटफॉर्मो पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ठंडा पानी से यात्रियों को सफर में काफी राहत मिलेगी। सौजन्य : हिन्दुस्तान