मुजफ्फरपुर : 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, लक्ष्मी की करें विधिवत पूजा

मुजफ्फरपुर : 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन से शरद ऋतु शुरू होती है इसलिए इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है।

पंडित प्रभात मिश्र ने कहा कि ज्योतिष मान्यता है कि संपूर्ण वर्ष में आश्विन मास की पूर्णिमा का चंद्रमा षोडश कलाओं से युक्त होता है। इस दिन का महत्व भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी बैकुंठधाम से पृथ्वी पर आती हैं, इसलिए सुख, सौभाग्य, आयु, आरोग्य और धन-संपदा की प्राप्ति के लिए इस पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।सुबह में पूजा स्थान को शुद्ध-स्वच्छ करके सफेद आसन पर पूरब की तरफ बैठ जाएं। चारों ओर गंगाजल की बूंदें छिड़के, सामने एक चौकी पर चावल रखें उसके ऊपर तांबे या मिट्टी के कलश में शक्कर या चावल भरकर स्थापना कर उसे सफेद वस्त्र कलश में पहना दें।इसके बाद उसी चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करके उनकी विधिवत पूजा करें।

लक्ष्मी माता को सुंदर वस्त्राभूषण से सुशोभित कर के गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, तांबूल, सुपारी, दक्षिणा चढ़ावे। इसके बाद श्रीसूक्त स्तोत्र, कनकधारा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्र नाम स्तोत्र महालक्ष्म्याष्टक का पाठ करने के बाद, शरद पूर्णिमा व्रत की कथा सुनें।सायंकाल में चंद्रोदय के समय घी के 11 दीपक लगाएं। प्रसार के लिए मेवे डालकर खीर बना कर महालक्ष्मी को खीर, मिष्ठान, नारियल, और बतासे का भोग लगावें। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.