मुजफ्फरपुर : देहरादून में मुजफ्फरपुर के सूप की डिमांड अधिक

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में तैयार सूप का देहरादून में अधिक डिमांड है। छठ पूजा के लिए सूप की पहली खेप देहरादून भेजी गई। चौदह बंडल में लगभग 560 पीस सूप भेजा गया।

इसकी लोडिंग राप्ती गंगा एक्सप्रेस में की गई। अगले चार ट्रिप के लिए पहले ही बुकिंग हो चुकी है। छठ पर्व करीब होने की वजह से देहरादून के कारोबारी मुजफ्फरपुर के कारीगरों से लगातार संपर्क में है।

वहां रहने वाले बिहार के लोग पहले ही ऑर्डर दे चुके है। देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सूप को भेजने की तैयारी है।बताया जा रहा है कि पूर्व में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई आदि राज्यों में मुजफ्फरपुर से सूप व दउरा भेजा जाता था।

देहरादून पहली बार भेजा जा रहा है। इसके लिए पार्सल विभाग की ओर से तैयार कर ली गई है। अगली खेप में लोडिंग के लिए सर्तकता बरती जाएगी। जिससे एक भी सूप डैमेज नहीं हो।

जंक्शन पर लोडिंग करने आए कारोबारियों ने कहा कि सूप के लिए डिमांड पहले से ही थी। इस बार भी बड़ी संख्या में बिहार के लोग देहरादून में छठ कर रहे है।

पार्सल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि छठ पर्व के लिए सूप भेजी गई है। मुजफ्फरपुर की सूप की देहरादून में पहली बार ही इतनी डिमांड है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.