मुजफ्फरपुर। पीएम आवास योजना के अंतर्गत अब लाभुकों के खाते में जल्द पैसा ट्रांसफर हागा। पंचायत चुनाव को लेकर पीएमआइ पर लगा आदर्श आचार संहिता हटा लिया गया है।

इससे जिले में 25 हजार लाभुक को पहले किस्त का पैसा मिल जाएगा। पीएम आवास के बढ़ते बैक लॉग को देखते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग से पीएमएवाई से आचार संहिता हटाने का आग्रह किया था।
विभाग ने लाभुक को राशि उपलब्ध कराने के लिए गाइडलाइन जारी किया है।
इसमें बताया गया है कि राशि ट्रांसफर करने के लिए कैंप आयोजित किया जाए, तो इसमें पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए।
जिले में चालू वित्तीय वर्ष में एक लाख आवास का निर्माण किया जाना है। इसमें से अब तक 75 हजार आवास पूरा हो गया है।
इधर, विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम को इस संबंध में निर्देश दिया है। जिला स्तर से प्रखंड के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बीडीओ पंचायत वार साप्ताहिक लक्ष्य तय करेंगे।

लाभुकों को समय से आवास बनाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। जो आवास नहीं बनाएंगे, उनसे पैसे की वसूली होगी। सौजन्य : प्रभात खबर