मुजफ्फरपुर । शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर निगम ने 200 हाथ-ठेला की खरीदारी की है। इसके अलावा छह नए ट्रैक्टर की भी खरीदारी की गई है।
इससे शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सूखा और गीला कचरा एकत्रित करने में सुविधा होगी। बताया जाता है कि सभी सफाई उपकरणों की खरीदारी जेम पोर्टल से किया गया है।

एजेंसी ने 200 हाथ-ठेला साथ ट्रैक्टर की आपूर्ति कर दी है। लेकिन, मानक के अनुरुप टेलर की आपूर्ति नहीं करने के कारण उसे वापस करते हुए टेंडर को नगर आयुक्त ने रद्द कर दिया है।
टेलर के लिए फिर से जेम पोर्टल पर आर्डर प्लेस किया जा रहा है। दूसरी तरफ खरीदे गए हाथ-ठेला व ट्रैक्टर को नगर आयुक्त आवास के सामने कंपनीबाग में बने सिटी पार्क में रखा गया है।
जिसे जल्द ही नगर निगम सभी वार्डो को चार-चार हाथ ठेला कूड़ा कलेक्शन के लिए उपलब्ध कराएगा।
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि टैलर की आपूर्ति होने के बाद ट्रैक्टर का भी उपयोग होगा।
इधर, एक माह पहले खरीदे गए बॉबकट मशीन को भी परिवहन विभाग से रजिस्ट्रेशन होने के बाद सड़कों पर सफाई कार्य के लिए लगा दिया गया है। सौजन्य : प्रभात खबर