मुजफ्फरपुर: शहर में सोमवार देर शाम तेज हवा और बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इससे आधा दर्जन इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
हाइटेंशन तार टूटने और शार्ट सर्किट से एसकेएमसीएच, भगवानपुर, चंदवारा इलाके में बिजली बंद रही। इन सभी जगहों पर फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
मौसम ठंडा होने के कारण ग्रिड पर भी काफी लोड रहा। रामदयालु नगर ग्रिड से 56 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही थी।
दरअसल शाम के बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से पारा तेजी से नीचे आया। इससे बिजली की खपत कम होती चली गई।


हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा फॉल्ट तो नहीं हुआ, लेकिन 11 केवीए लाइन में इंशुलेटर ब्लास्ट किया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सौजन्य : प्रभात खबर