मुजफ्फरपुर : 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मुजफ्फरपुर। अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते है। इसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की ओर से सोमवार को जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तीन दिनों तक पूरबा हवा चलने की संभावना है ।

इसके बाद पछिया हवा चल सकती है। पछिया हवा चलने के बाद गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, दिन का तापमान करीब-करीब सामान्य रहा।अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.गुलाब सिंह ने बताया कि दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.