मुजफ्फरपुर। चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशियों का आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है। इसी कड़ी में अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में देर रात मुखिया प्रत्याशी के घर पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इसमें मुख्या प्रत्याशी के बेटे का सिर फट गया। इस बीच लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर युवकों ने चुनाव नहीं लड़ने की धमकी देते हुए भाग गए। मुखिया प्रत्याशी रंजना देवी के पुत्र नवनीत सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी में जुटे है।
देर रात क्षेत्र में अपने समर्थकों से मिलकर आए और दरवाजे पर बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक सवार आधा दर्जन युवक चक्कर काटने लगे। उन्हें जब संदेह हुआ तो बाहर आकर उन सभी को रोककर पूछा। तो युवकों ने जवाब दिया कि वे लोग एनसीसी कैडेट्स है। अहियापुर थाना द्वारा निगरानी को कहा गया है।

नवनीत ने कहा कि थाना में बात करके पूछते है। इतने में दूसरे प्रत्याशी का पुत्र वहां आ धमका। उसने धमकी देना शुरू कर दिया कहा कि अपनी मां को चुनाव लड़ने से रोक लो। अन्यथा ला’शें बीछ जाएगी।
बाहर में हल्ला हंगामा होता सुनकर नवनीत के बड़े भाई अश्विनी कुमार बाहर निकले। धमकी देने का जब विरोध किया इस बीच युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर जमकर मारपीट की। घर पर पथराव भी किया।

इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त था। अहियारपुर थाना मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । मामले में सहबाजपुर पंचायत से मुखिया पद की एक प्रत्याशी के बेटे समेत अन्य आरोपी बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। थानेदार ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

